Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,08 Jun 2017 06:06:02 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई शिखर सहयोग (एससीओ)बैठक में हिस्सा लेने के लिए कजाखस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। शिखर बैठक में भारत को इस क्षेत्रीय संगठन के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
मोदी ने ट्वीट करके कहा कि बैठक के दौरान प्रक्रिया पूरी भारत एससीओ का पूर्ण सदस्य बन जाएगा और उसके शामिल होने के बाद एससीओ में विश्व की कुल आबादी का 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हो जाएगा। साथ ही भारत को सदस्य देशों के साथ आर्थिक, परस्पर संपर्क और आतंकवाद के खिलाफ अभियान के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भले ही मोदी और नवाज की बातचीत न हो लेकिन मोदी पाकिस्तान को घेरने और करारा जवाब देने का कोई मौका नही छोड़ेंगे। भारत इस मंच से नाम लिए बिना पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ भारत के पास अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तन को घेरने और शर्मसार करने का मौका है
पीएम ने बयान जारी कर कहा है, ‘’हमने पिछले साल ताशकंद में प्रक्रिया की शुरुआत की थी। हम एस.सी.ओ के जरिए आर्थिक और क्षेत्रिय जुडाव के साथ-साथ आतंकवाद के विरोध पर आपसी सहयोग को मजबूत होने की उम्मीद कर रहे हैं
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.