Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


राहुल गांधी रिहा, बॉर्डर पर किसानों से मिलने देगा प्रशासन- किसानो को गोली मार रही है मोदी सरकार

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,08 Jun 2017 06:06:58 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  भोपाल: मध्य प्रदेश में दाखिल होते समय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रशासन ने मंदसौर में किसानों के आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने की अनुमति दे दी है। कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी एक गेस्टहाउस में हिरासत में रखा गया है। 

मंदसौर में किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए उदयपुर से सड़क मार्ग से रवाना हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीच रास्ते में कार छोड़कर मोटर साइकिल से दूसरे मार्ग से मंदसौर के लिए निकले क्योंकि प्रदेश पुलिस ने उन्हें अरेस्ट करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा स्थित निमोड़ा से अपनी सिक्योरिटी को चकमा देकर निकल तो गए लेकिन आगे मध्यप्रदेश पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं तथा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट और मध्यप्रदेश के विधायक जयवर्धन सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इन्हें एक सीमेंट कंपनी के गेस्ट हाऊस ले जाया गया है। राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी थे। राहुल ने राज्य में प्रवेश करने से उन्हें रोकने के लिए किए गए व्यापक पुलिस प्रबंधों को धता बताया। जब राहुल एवं उनके साथ मौजूद लोग नीमच के नया गांव से मंदसौर की ओर बढ़े तो ‘‘जय जवान जय किसान’’ और ‘‘राहुल गांधी जिंदाबाद’’ के नारे सुने जा सकते थे।

राहुल ने कहा कि किसानों की इस बदहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मुझे किसानों से मिलने नहीं देना चाहती। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदीजी ने अमीरों का टैक्स माफ किया लेकिन वे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते। वे सिर्फ उन्हें गोली दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे बस इस देश के नागरिक हैं और इन किसानों से मिलना चाहता था, उनकी बात सुनना चाहता था।

मध्य प्रदेश के हिंसाग्रस्त जिले में किसान आंदोलन के संबंध में आज सात मामले दर्ज किए गए और 62 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हिंसा की विभिन्न घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं।


राज्य में गुस्साएं प्रदर्शनकारियों नेबुधवार को जहां मंदसौर, देवास, नीमच, धार और इंदौर सहित कई हिस्सों में लूटपाट, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया। वहीं गुरुवार को भी वहां हिंसा जारी है, जहां प्रदर्शनकारियों ने मंदसौर में एक टोल प्लाज़ा में तोड़ की और वहां रखे 8-10 रुपए लूट लिए



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com