Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,03 Jun 2017 07:06:17 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - 4 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी मैच को लेकर विरोध धोनी के शहर रांची में भी हो रहा है. आज राँची के अलबर्ट एक्का चौक पर युवा क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद , भारत पाकिस्तान मैच को रद्द करो कि मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया. इन लोगो का कहना था कि एक ओर पाकिस्तान हमारे सैनिको की हत्या कर रहा है दूसरी ओर हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द होना चाहिये. साथ ही सभी भारत वासियों से मांग की वो कल के मैच को टीवी पर ना देखे
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.