Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,03 Jun 2017 07:06:23 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - राजधानी रांची के बड़गाईं में शुक्रवार की रात बारातियों पर एक विशेष समुदाय द्वारा किये गए हमले के बाद स्थिति फिलहाल तो नियंत्रण में है,लेकिन इन घटनाओं पर सूबे की सियासत गरमा गई है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने सीधे सीधे आरोप कोंग्रस पार्टी पर लगाते हुए कहा की पिछले दिनों हज़ारीबाग और फिर कल की घटनाओं में विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की भूमिका है राज्य का माहौल बिगाड़ कर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है . बारातियों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया जिसमे कांग्रेस के दो नेताओं की प्रयक्ष भूमिका रही है जिसमे एक वार्ड पार्षद है। वही विपक्ष को आगाह करते हुए कहा की अगर वे नहीं चेते तो भाजपा इसका जवाब देने के लिए तैयार है
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.