Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,03 Jun 2017 06:06:25 pm |
नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने आज ईवीएम को हैक करने की चुनौती का आयोजन किया जो मशीन में विभिन्न सुरक्षा जांचों के विस्तृत प्रदर्शन के साथ खत्म हुआ। खबर आ रही है कि सुबह 10 बजे शुरू हुए चार घंटे के हैकिंग चैलेंज में कोई भी दल ईवीएम मशीनों को हैक नहीं कर पाया। दोनों पार्टियों को चार-चार ईवीएम दी गईं थीं जो दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड से लाई गईं हैं जहां उन्हें हाल में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान लगाया गया था। कई प्रमुख विपक्षी पार्टियों द्वारा दावा किया गया था कि ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण लोगों का इनमें से विश्वास उठ चुका है जिसके बाद इस चुनौती का आयोजन किया गया।
वहीं आम आदमी पार्टी ने इस आयोजन में भाग न लेने का फैसला किया बल्कि उसने इस आयोजन के समानान्तर अपनी पार्टी की ओर से आज ही हैकाथलन आयोजित करने की घोषणा की है जिसमें वह ईवीएम मशीनों को हैक करने का एक बार फिर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करेगी। आयोजन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी भाग नहीं लिया क्योंकि उसका कहना था कि आयोग ने इतनी शर्तें रखीं हैं कि इस आयोजन में भाग नहीं लिया जा सकता।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.