Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


उमा भारती का बयान- नितीश से हमारे बेहतर संबंध - नए राजनीतिक कयास शुरू

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,03 Jun 2017 09:06:19 am |


समाचार नाऊ ब्यूरो  पटना : बिहार में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बयान से सियासी तूफान आने की संभावना है. केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया को जो बयान दिये. अब, उस बयान को लेकर बिहार में एक बार फिर नीतीश और बीजेपी के संबंध को लेकर राजनीतिक जानकारों ने  कयास लगाने शुरू कर दिये हैं.

बिहार के राजनीतिक जानकार कहते हैं कि उमा भारती का यह कहना कि नीतीश कुमार से हमारे बेहतर संबंध हैं, इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं. जानकार कहते हैं कि एक तरह से, बीजेपी आगामी राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार से एनडीए के पाले में समर्थन करने का सपना संजोये हुए है. बीजेपी को यह पता है कि राष्ट्रपति चुनाव में कुछेक दलों को मिलाकर और साथ लेकर चलना जरूरी है. साथ ही बयान का निहितार्थ यह भी हो सकता है कि हाल में नीतीश कुमार पीएम मोदी से मिले हैं. संबंधों में गरमाहट है. इससे पूर्व भी कई मुद्दों पर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री को सपोर्ट कर चुके हैं, इसलिए नीतीश के खिलाफ केंद्रीय मंत्री का बोलना ठीक नहीं होगा.

उमा भारती ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि नीतीश कुमार से हमारे बेहतर संबंध रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया की तरह काम करते हैं और नीतीश भी टीम इंडिया के मेंबर हैं. उमा के इस बयान से बिहार एनडीए के नेता काफी उत्साहित हैं लेकिन कोई भी बयान देने से बच रहे हैं. नीतीश के साथ बैठक के बाद भारती ने यह कहा कि फरक्का बैराज को लेकर अभी कोई खास बातचीत नहीं हुई है, हालांकि, उन्होंने कहा कि बैराज का अधिकारी जायजा लेंगे. उमा भारती बिहार दौरे पर हैं और उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात की. 

इससे पूर्व अभी हाल में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ओर से दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बुलायी गयी एंटी एनडीए फ्रंट की बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. उसके, ठीक दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और भोज में हिस्सा लिया. नीतीश कुमार के एंटी एनडीए फ्रंट में शामिल नहीं होने और दूसरे दिन प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद से बीजेपी नेता हाल फिलहाल नीतीश कुमार के विरोध में कोई बयान देने से बच रहे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी नेता सुशील मोदी भी लगातार सरकार की जगह लालू परिवार पर हमले बोल रहे हैं



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com