Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,01 Jun 2017 04:06:13 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो जम्मूः भारतीय सेना ने अाज पाकिस्तान काे मुंहताेड़ जबाव दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिंबर और बट्टल सेक्टर में सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के 5 जवान ढेर हाे गए, जबकि 6 जवानाें के घायल हाेने की खबर है। वहीं इस मामले में पाक ने भारतीय उच्चायुक्त काे तलब किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने नौशेरा और कृष्णाघाटी में भारी मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया।
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा और केजी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की थी जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद और दो भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में छिपे बैठे आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में हैं और पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों की मदद के लिए गोलीबारी कर सकती है। इसी के मद्देनजर भारतीय सैनिक वहां चौकसी रखे हुए हैं
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.