Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,01 May 2017 02:05:22 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा,सोनिया गांधी ने आज श्रमिक दिवस पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की । गांधी ने कहा देश के मजदूरों के अथक श्रम के बूते पर ही आज भारतवर्ष प्रत्येक क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है । गांधी ने कहा देश का श्रमिक राष्ट्रीय विकास की कुंजी भी है और समाज को परिपक्व और विकसित करने में सहायक भी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवन में बदलाव हेतु सरकारों को नई नीतियों और बेहतर योजनाओं को लागू करना होगा। सबको यह आत्मसात करना पड़ेगा कि देश के निर्माता मज़दूर की स्तिथि केवल बातों, वादों व नारों से नहीं; सच्ची प्रतिबद्धता व मज़दूर को बराबरी का अधिकार व न्याय देने से बदलेंगी। अगर विकास की डगर में मज़दूर पीछे छूट गया तो विकास अर्ध सत्य बन रह जाएगा। समाज व सरकार को आगाह करते हुए, गांधी ने कहा कि प्रगति की दौड़ में मज़दूर के अधिकारों का संरक्षण हमारा पहला राष्ट्रीय दायित्व है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.