Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,27 Apr 2017 06:04:16 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नई दिल्लीः फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि खन्ना को हम हमेशा एक पापुलर एक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे। उनके अपनों की इस दुखद खड़ी में मेरी सहानुभूति उनके साथ है। वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्ना ने मेरा बहुत साथ दिया। उनके निधन की खबर मेरे लिए बहुत दुखद है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.