Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,26 Apr 2017 07:04:29 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो पटना : दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों पर बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जहां एक ओर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. वहीं सूबे के उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने चुनावी नतीजों पर सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में संगठन विस्तार के लिए जदयू उतरा था. मंत्री ने कहा कि हमें चुनाव जीतना होता तो वहां हम पहले ही जाते लेकिन ठीक चुनाव के समय हम लोग दिल्ली गये
उधर, बुधवार को पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित समारोह से निकलते समय जब पत्रकारों द्वारा एमसीडी चुनाव के नतीजों पर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साधते हुए इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.
वहीं जदयू के नेता और सूबे के उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एमसीडी रिजल्ट से नीतीश कुमार ब्रांड पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. मालूम हो कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में बिहार के लगभग दर्जन भर मंत्री और 50 से ज्यादा विधायकों ने प्रचार किया था. प्रचार करने वालों में जय कुमार सिंह भी शामिल थे. दिल्ली के चुनावों में जेडीयू ने 101 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये थे लेकिन किसी भी सीट पर पार्टी को जीत नहीं मिली.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.