Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,19 Apr 2017 05:04:04 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो : साल 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश के तहत मामला चलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश से बेपरवाह केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि इसमें कोई साजिश नहीं है और पूरा मामला स्पष्ट है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर मेरा सपना है। भारत और राम मंदिर के लिए जेल जाने या फांसी के लिए भी तैयार हूं। उन्होंने जोर दिया कि उन्हें राम जन्मभूमि अभियान में अपनी भूमिका के लिए गर्व है और इस बात को लेकर कोई अफसोस या खेद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे खिलाफ कोई भी साजिश नहीं है, सब खुल्लम-खुल्ला हुआ है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने भाजपा के शीर्ष नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती आदि के खिलाफ वर्ष 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लगे आपराधिक साजिश के आरोपों को बहाल करने की सीबीआई की याचिका को आज स्वीकार कर लिया है।
न्यायालय ने नेताओं और ‘कारसेवकों’ के खिलाफ लंबित मामलों को भी इस मामले में शामिल कर दिया और कहा कि कार्यवाही दो साल में पूरी हो जाने चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा और वह आज रात अयोध्या जाएंगी और रामलला का आर्शिवाद प्राप्त करेंगी।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.