Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,13 Apr 2017 07:04:43 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - गुमला जिले मे मानव तस्करी का ताजा मामला सामने आया है, जहा पुलिस की मदद से दिल्ली मे बेची गई गुमला जिले की 8 युवतियों व 3 युवकों को मुक्त कराया गया है। मुक्ता कराये गए बच्चे जिले के अलग अलग इलाके के रहने वाले हैं, जिनहे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहा समिति अध्यक्ष ने मुक्त कराये गए सभी बच्चो का बयान लिया। समिति के अध्यक्ष ने बताया की कुल 11 बच्चो को मुक्त कराया गया है, जिनकी काउन्सलिन्ग की जा रही है। जिसके बाद पढ़ने वाले बच्चियों को कस्तूरबा मे नामांकन कराया जाएगा, इसके अलावा अन्य लोगों के लिए अलग अलग व्यवस्था की जाएगी।
वही मुक्त हुई बच्चियों ने बताया की गाँव के यी व्यक्ति द्वारा उसे दिल्ली मे बेच दिया गया था, जिसके बाद वह घर का काम करती थी, जिसके अलावा उन लोगों को वाहा मार पीट भी की जाती थी। साथ ही बच्चियों के साथ जबरजसती करने का भी प्रयास किया गया, जिसके कारण वे वह से भाग गई, और रेलवे स्टेशन मे पुलिस ने उन्हे बरामद कर लिया।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.