Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,08 Apr 2017 08:04:25 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - दिल्ली में जर्मनी के एक पर्यटक पर शनिवार को चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह घायल हो गया। संदिग्ध हमलावरों की पहचान हो गई है। लाल किला इलाके में दो हमलावरों ने पीड़ित के पैसे और अन्य सामान भी लूट लिए।
लाल किले के पीछे एक सुनसान इलाके में ले जाकर की वारदात
पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल ने बताया कि हमला शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब पर्यटक वीजा पर भारत आए बेंजामिन स्कॉल्ट ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लाल किला जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। नारवाल ने स्कॉल्ट के हवाले से बताया कि जब पर्यटक ने रिक्शा लिया तो उसमें ड्राइवर के अलावा एक अन्य व्यक्ति पहले से ही बैठा था।
उन्होंने कहा कि स्कॉल्ट के बैठने के बाद रिक्शा चालक रिक्शा को लाल किले के पीछे एक सुनसान इलाके में ले गया, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों ने स्कॉल्ट से अपना सारा सामान उन्हें सौंपने को कहा। नारवाल ने कहा कि पर्यटक के इनकार करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया और उसका बैग व पैसे छीनकर उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.