Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,08 Apr 2017 08:04:45 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - दिल्ली में पार्टी के मजबूत जनाधार को लेकर जदयू ने एमसीडी चुनाव में अपनी ताकत लगा दी है। जदयू राज्य इकाई के कई नेता पहले से ही दिल्ली में जमे हुए है और चुनाव प्रचार कर रहे है। जदयू के अघ्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देा दिवसीय दौरे पर शनिवार को 10.50 पर दिल्ली रवाना हो गए हैं बिहार में शराब बंदी के बाद नितीश कुमार और पार्टी इस बात को लेकर उत्साहित है की उसका असर देश स्टार पे दिख रहा है
अपने दो दिवसीय दौरे पर नीतीश कुमार दिल्ली में कई चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसर नीतीश कुमार शनिवार को बुराडी के छठ घाट मैदान में चुनावी सभा करेंगे और लेागों से मुलाकता करेंगे वहीं रविवार को सीएम बदरपुर बार्डर क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे। जदयू के कई नेता और राज्य इकाई के लेाग पहले से ही दिल्ली में कैंप किए हुए है। एमएलसी और जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार भी दिल्ली में है और चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.