Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,07 Apr 2017 09:04:51 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - 2019 में पीएम नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने और मजबूत विपक्ष खडा करने की तैयारी को लेकर उसका आगाज दिल्ली एमसीडी चुनाव से हो रहा है। जदयू ने दिल्ली एमसीडी की हर सीट पर चुनाव लडने का एलान किया है और उसके लेकर तैयारी में भी जुट गयी है। जदयू हर सीट पर उम्मीदवर दे रही है साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अघ्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीष कुमार दिल्ली चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करेगे।
जदयू को उम्मीद है कि शराब बंदी के बाद जिस तरह पूरे देश में नीतीश कुमार को लेकर एक माहौल बना है उसका फायदा दिल्ली के एमसीडी चुनाव में उसे मिल सकता है। जदयू यह मान कर चल रही है कि एमसीडी चुनाव से दिल्ली मे एक मजबूत राजनीतिक दखल भी नीतीष कुमार करेंगे और पार्टी के जनाधार के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को ले जाने के लिए दिल्ली में मजबूती जरूरी है। एमसीडी चुनाव को लेकर पार्टी को इस बात का अंदेशा है कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश ल के जो लोग हैं उनका वोट नीतीष के नाम पर जदयू को मिलेगा।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.