Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,04 Apr 2017 07:04:26 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक साल के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो करोड़ को पार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''बहुत खुशी और गर्व की बात है कि एक वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है गरीब महिलाओं के जीवन में गुणात्मक बदलाव की प्रतिबद्धता के साथ उज्जवला योजना की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों और इस योजना को कामयाब बनाने के लिए रात-दिन निरंतर काम करने वालों को बधाई देता हूं
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.