Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,01 Apr 2017 05:04:16 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है, जिसके तहत HEC की वैसी भूमि जिनका उपयोग कंपनी नहीं कर रही है, उसे राज्य सरकार को सौंपने को मंजूरी दी गई है। श्री दास ने कहा कि इससे ना केवल रांची को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना पूरा होगा, बल्कि HEC को भी भूमि के बदले मिलने वाली राशि से काफी लाभ होगा। जिसकी मदद से कंपनी अपने बकाए का भुगतान कर सकेगी। इस निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्र कैबिनेट को धन्यवाद दिया।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.