Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,31 Mar 2017 04:03:00 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 14 भाजपा सांसदों के साथ बैठक की है. 14 सांसदों में लोकसभा के 12 व राज्यसभा के दो सांसद शामिल थे. छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहेबगंज दौरे के पहले उनके साथ राज्य के सांसदों की यह बैठक अहम है. प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने क्षेत्र पर ध्यान देने एवं केंद्र की विकास योजनाओं का अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने को कहा.
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने ससंदीय क्षेत्र में लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत करायें. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने झारखंड के अलावा कुछ अन्य राज्यों के सांसदों से भी मुलाकात की है.
धानमंत्री मोदी समय-समय पर विभिन्न राज्य के सांसदों से बात करते रहते हैं. वे उनसे उनके क्षेत्र का हाल पूछने के साथ ही जरूरी टास्क भी देते हैं. प्रधानमंत्री इस तरह जमीनी हकीकत को भी मालूम करते हैं.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.