Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,30 Mar 2017 07:03:07 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो : राष्ट्रपति भवन मेें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए मुरली मनोहर जोशी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा उन्हे यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी प्रमुख) शरद पवार, भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी, आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, गायक कैलाश खेर समेत 89 हस्तियों को पद्म सम्मान प्रदान किया गया। शरद पवार और मुरली मोहनर जोशी के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा (मरणोपरांत) तथा गायक येशुदास समेत 7 हस्तियों को यह सम्मान दिया गया।
पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिए असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गई थी। भारत रत्न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है। पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है।
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.