Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


महात्मा गांधी पसंद हैं, लेकिन उनके विचारों पर लोग नहीं चलना चाहते जबकि बापू के विचारों से ही बदलेगा समाज- नितीश

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,23 Mar 2017 10:03:42 pm |


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन का उद्घाटन किया सम्मेलन मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय में हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में हम घर-घर बापू के विचारों को फैलायेंगे. बड़े से लेकर एक सौ आबादी वाले मोहल्लों तक हर घर में बाबू के विचारों के साथ दस्तक देंगे. इसके लिए पूरे साल भर की कार्य योजना तैयार की गयी है. इसकी शुरुआत 10 अप्रैल को पटना से होगी. इसमें दो दिन का विमर्श रखा गया है. इसके बाद 15 अप्रैल को चंपारण स्मृति यात्रा निकलेगी. 17 अप्रैल को देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों का पटना में सम्मान किया जायेगा. मुख्यमंत्री सर्व सेवा संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे.

मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य की शुरुआत पर्यावरण से की. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गंगा की अवरिलता को बनाया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी बांध के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गंगा की अविरलता को बनाये रखने के लिए बड़े फैसले लेने पड़े, तो लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि फरक्का के बाद किस तरह से गंगा में सिल्ट जमा है, जिससे गंगा नदी की गहराई कम हुई है. अगर हम समय से नहीं कदम उठायेंगे, तो आनेवाले समय में बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने केंद्र की नमामि गंगे परियोजना और यूपीए सरकार की ओर से गंगा की सफाई के लिए किये गये प्रयासों का जिक्र भी किया.


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी लोगों को महात्मा गांधी पसंद हैं, लेकिन उनके विचारों पर लोग नहीं चलना चाहते हैं. हम प्रचार और शोर-शराबे में विश्वास नहीं रखते हैं. हम काम करना चाहते हैं. समाज में दोनों धारायें हैं, लेकिन हम अगर 10 फीसदी लोगों को भी गांधी के विचारों से जोड़ लेते हैं, तो बड़ा सामाजिक परिवर्तन होगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार ने कार्यक्रम बनाये हैं. गांधी जी के विचारों पर आधारित फिल्म दिखायी जायेगी. स्कूलों में प्रार्थना के बाद गांधी जी के विचारों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह से पहले आजादी की लड़ाई चल रही थी, लेकिन यहां से आजादी की लड़ाई को नया मोड़ मिला और इसके तीस साल बाद देश आजाद हो गया.


मुख्यमंत्री ने इसके बाद प्रदेश में लागू शराबबंदी की चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले दस सालों में जो काम किये हैं. वो बापू, लोहिया, जेपी और कर्पूरी के विचारों से प्रभावित होकर किया है. शराबबंदी करके हमने गांधी जी के एक सपने को साकार किया है. हमने सिर्फ शराबबंदी ही नहीं की, उससे पहले दो महीने का विशेष अभियान भी चलाया, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े थे. इसी साल नशामुक्ति को लेकर बनायी गयी मानव शृंखला में दो करोड़ लोगों के शामिल होने का लक्ष्य था, लेकिन उसमें चार करोड़ लोगों ने भाग लिया.

मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह के 350 प्रकाश वर्ष का जिक्र भी किया. साथ ही भगत सिंह की शहादत का जिक्र भी किया. साथ ही लोहिया जी के विचारों की भी चर्चा की. कहा कि वह 1967 का दौर था, जब हम पढ़ते थे. उस समय मैंने केवल एक बार लोहिया को सुना था. सम्मेलन में आये अतिथियों का स्वागत सेवा संघ के अध्यक्ष महादेव विद्रोही ने किया. अध्यक्षता रामजी सिंह व संचालन रमेश पंकज ने किया. मंच पर गांधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी, मेधा पाटकर, स्वामी अग्निवेश, एसएन सुब्बाराव, बीबी राजगोपाल, गांधी स्मारक समिति के सचिव ब्रजकिशोर सिंह, जल पुरुष राजेंद्र सिंह, बीआरए बिहार विवि के कुलपति अमरेंद्र नारायण यादव आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन एमएस कॉलेज के प्राचार्य एचएन ठाकुर ने किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया दो विचारधाराओं में बंट गयी है. अमेरिका में कुछ हो रहा है. अपने देश में देख लीजिए. जर्मनी में नाजी पार्टी के फिर से जीवंत करने की बात हो रही है. पाकिस्तान में शाह कलंदर के मजार पर हमला क्या संदेश देता है? लंदन में संसद पर हमले का प्रयास हुआ है. असहिष्णुता लगातार बढ़ रही है. इसका हल गांधी जी के विचारों में है.
मुख्यमंत्री ने पटना में होनेवाले गांधी जी के विचारों पर राष्ट्रीय विमर्श में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित किया और कहा कि आप लोग वहां आयें. दो दिवसीय विमर्श केवल वक्तव्यों तक सीमित नहीं हो. हम चाहते हैं कि कोई ऐसा कार्यक्रम बने, जो देश और समाज के काम आये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सब लोग संवेदनशील हो गये, तो हम मानते हैं कि दस से बीस साल में देश की तसवीर बदल जायेगी, लेकिन सबको समझा लेना संभव नहीं है. कुरदत ने इनसान को गढ़ा है. किसी भी दौर को याद करें. हर तरह से लोग रहे हैं. नायक भी रहे हैं और खलनायक भी रहे हैं. ये प्राकृतिक चीज है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है. हमें अपना काम करना चाहिये.

महत्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपने संबोधन में शराबबंदी की तारीफ की और इसे पूरे देश के लिए अनुकरणीय बताया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू के सपने को साकार किया है. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से गरीबों और अमीरों के बीच की दूरी बढ़ रही है. देश की सीमा के खतरे से भी बड़ी है. इसे हमें दूर करना होगा.

प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने शराबबंदी को ऐतिहासिक बताया. साथ ही प्रदेश सरकार की ओर किये जा रहे कामों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि जब देश में सरकारें शिक्षा के बजट को कम कर रही हैं, तो हमारी सरकार ने पढ़ाई पर खर्च को बढ़ाया है. हम बुनियादी स्कूलों की हालत को फिर से सुधारेंगे. शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में आज दूसरी विचारधारा के लोग सत्ता में हैं, लेकिन उन्हें भी गांधीजी के विचारों पर लौटना पड़ेगा.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com