Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,23 Mar 2017 11:03:00 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा, सोनिया गांधी ने आज शहीदी दिवस पर कहा कि शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दी गई कुर्बानियों की वजह से आज हम आजाद भारत में अपने अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं । गांधी ने कहा की श्री भगत सिंह, श्री राजगुरु और श्री सुखदेव का भारतवर्ष के आजादी के इतिहास में योगदान अविस्मरणीय है और यह तीनों देश के लिए ही जिए और देश के लिए शहीद हुए।
उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवनकाल भारत वर्ष के प्रत्येक नागरिक के लिए देश प्रेम की शिक्षा देने वाला एवं राष्ट्र पर सब कुछ न्योछावर कर देने की प्रेरणा देता है। शहीद भगत सिंह जी एक सच्चे राष्ट्रवादी के साथ साथ धार्मिक कट्टरता के भी बड़े विरोधी थे।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.