Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,22 Mar 2017 09:03:27 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो पटना : बिहार दिवस पर बुधवार की शाम से पटना के गांधी मैदान में में तीन दिनों का समारोह शुरू हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कहा कि बिहारी भीख मांग कर नहीं जीते, मेहनत कर जीते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग काम बंद कर दें, तो दिल्ली ठप हो जायेगी. उन्होंने बिहार के गौरव और सुनहरे भविष्य पर हर बिहारी से गर्व करने को कहा. उन्होंने बिहार दिवस पर मुफ्त Wi-Fi सेवा की शुरुआत की. इस बार के समाराेह का थीम ‘नशा मुक्त बिहार’ रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कर बिहार ने पूरे देश को नयी दिशा दी है.
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेंडर बजटिंग पुस्तक का लोकार्पण किया. इसके बाद फ्री वाइ-फाइ सेवा का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 'ये देवों का बिहार' नामक सीडी का भी विमोचन किया. आकाश में गुब्बारे उड़ाये गये. मुख्यमंत्री ने मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि चंपारण यात्रा शताब्दी समारोह का थीम भी नशाबंदी होगा.
बिहार दिवस में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा ने विश्वविद्यालय आयोग के गठन करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सरकार विवि आयोग का गठन करने जा रही. इसेसे व्याख्याताओं की नियुक्ति संभव हो सकेगी. मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश की तारीफ और कहा कि नीतीश का नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जायेगा.
इस अवसर पर गांधी मैदान में जिन विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं उनमें जीविका, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, पीएचइडी विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना, किलकारी, आपदा विभाग, उद्योग मंडप, कृषि विभाग शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बिहार दिवस की बधाई दी है.
लालू का परिवार समारोह से रहा दूर
वहीं लालू परिवार बिहार दिवस समारोह से दूर रहा. बिहार सरकार में लालू प्रसाद के दो-दो बेटे मंत्री हैं. छोटे बेटे तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार दिवस समारोह में तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप तो नहीं ही पहुंचे, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी भी समारोह से अलग रहे.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.