Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


मिशन यूपी को लेकर योगी सेना तैयार- बांटी गयी सबकी जिम्मेदारी

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,22 Mar 2017 09:03:48 pm |


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया. सबसे महत्‍वपूर्ण विभाग गृह विभाग मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने अपने पास रखा है. उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) का जिम्‍मा दिया गया है. वहीं दूसरे उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा को माध्‍यमिक एवं उच्‍च शिक्षा विभाग का काम दिया गया है. गृह के अलावे राजस्‍व और करीब 3 दर्जन महत्‍वपूर्ण विभाग सीएम योगी ने अपने पास रखा है. मंत्रियों के विभाग बंटवारे की सूची योगी ने राज्‍यपाल को भेज दी है. 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी - गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग. 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग.

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग.

कैबिनेट मंत्री

सुरेश खन्ना - संसदीय कार्य, नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास विभाग.

राजेश अग्रवाल - वित्त विभाग.

सूर्य प्रताप शाही - कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग.

स्वामी प्रसाद मौर्य - श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग.

सतीश महाना - औद्योगिक विकास विभाग.

दारा सिंह चौहान - वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान विभाग.

रीता बहुगुणा जोशी - महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन विभाग.

धर्मपाल सिंह - सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) विभाग.

एस. पी. सिंह बघेल - पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग.

सत्यदेव पचौरी - खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग.

रमापति शास्त्री - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग.

जय प्रकाश सिंह - आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग.

बृजेश पाठक - विधि एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एवं राजनैतिक पेंशन विभाग.

ओम प्रकाश राजभर - पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास विभाग.

लक्ष्मी नारायण चौधरी - दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग.

चेतन चौहान - खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग.

श्रीकांत शर्मा - ऊर्जा विभाग.

सिद्धार्थ नाथ सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग. 

मुकुट बिहारी वर्मा - सहकारिता विभाग.

आशुतोष टंडन - प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग.

नंद गोपाल गुप्ता नंदी - स्‍टाम्‍प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग.

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

अनुपमा जायसवाल - बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (राज्य मंत्री), वित्त (राज्य मंत्री).

सुरेश राणा - गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास (राज्य मंत्री).

उपेंद्र तिवारी - जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता (राज्य मंत्री).

महेंद्र सिंह - ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (राज्य मंत्री).

स्वतंत्रदेव सिंह - परिवहन, प्रोटोकला एवं ऊर्जा (राज्य मंत्री).

भूपेंद्र सिंह चौधरी - पंचायती राज एवं लोक निर्माण (राज्य मंत्री).

धरम सिंह सैनी- आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास. 

स्वाति सिंह - एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण और मातृ एवं शिशु कल्याण (राज्य मंत्री). 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com