Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,17 Mar 2017 04:03:43 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो रांची : झारखंड में भाजपा को जीत का सेहरा बंधवाने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के अगले सीएम हैं. उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के लिए त्रिवेन्द्र सिंह रावत रेस में सबसे आगे रहे हैं.त्रिवेंद्र सिंह रावत झारखंड भाजपा के प्रभारी है. झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा की जीत को लेकर अहम भूमिका निभायी थी.
त्रिवेन्द्र सिंह रावत डोइवाला सीट से चुनाव लड़ते हैं. नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालते ही त्रिवेंद्र सिंह रावत का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. फिलहाल वह पार्टी में झारखंड यूनिट के प्रभारी है. तीसरी बार विधायक चुने जाने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं. 1983 से 2002 तक प्रचारक का काम संभालने वाले रावत उत्तराखंड में 2007-12 के दौरान राज्य में कृषि मंत्री का प्रभार भी संभाला है. 56 वर्षीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी भी हैं. संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.