Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,16 Mar 2017 08:03:16 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र हथियापाथर गाँव के मांझी टोला में पति ने ही अपनी पत्नी की पिट पिट कर हत्या कर दी। मामूली पति पत्नी की बिबाद के कारन पति गणेश मुर्मू ने अपनी पत्नी सुमिता सोरेन की हत्या कर दी। जब इसकी सुचना गाँव वालों को लगी तो गाँव वालों ने हत्यारा पति को पकड़ कर बांध दिया और इसकी सुचना पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने आरोपी पति को ग्रिफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक पति गणेश मुर्मू और पत्नी सुमिता सोरेन शराब पी कर अक्सर झगड़ा किया करते थे। इसी दौरान जब उनलोगों की झगड़ा हुआ तो पति गणेश मुर्मू ने अपनी पत्नी सुमिता सोरेन की पिटाई कर दी जिससे उसकी पत्नी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही आरोपी गणेश मुर्मू अपने को निर्दोष बताते हुए कहा कि अपनी पत्नी की शराब की लत छुड़ाने के लिए उसके पैर में मारा था जिससे उसकी पत्नी गुस्सा में आकर जहर खा ली और उसकी मौत हो गई। बरहाल पुलिस ने आरोपी पति को ग्रिफ्तार कर लिया है। और जाँच में जुट गई है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.