Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,16 Mar 2017 07:03:56 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - होल्डिंग टैक्स को लेकर राजधानी रांची में अब भी घमासान मचा हुआ है, एच ई सी में इलाके के नागरिक अब भी संशय की स्थिति में है, जिसे दूर करने व अपनी परेशानियों से अवगत कराने को लेकर रांची के महापौर से एक डेलिगेशन गुरुवार को मिला।
एच ई सी नागरिक परिषद् का एक प्रतिनिधिमंडल रांची की महापौर से मिलकर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर अपना विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वो hec प्रबंधन को सुविधा शुल्क के रूप में हर वर्ष पैसे देते है बावजूद अब निगम को भी होल्डिंग टैक्स देने से लोगो पर बोझ बढ़ेगा।
वही पुरे मामले पर रांची महापौर का कहना है कि लोगो की समस्या गंभीर है और वो पार्षद व hec प्रबंधन के साथ बैठक कर इस समस्या को जल्द हल करेंगी।एक तरफ एच ई सी इलाके में रह रहे लोगो को मकान का मालिकाना हक भी नहीं मिलता है पर सुविधा के नाम पर लोगो को दो दो जगह टैक्स देना कही न कही एक बड़ी समस्या है अगर जल्द ही क़ानून में कुछ परिवर्तन नहीं हुआ तो आनेवाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.