Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,16 Mar 2017 06:03:32 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो चंडीगढ़ : पंजाब में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुर्सी संभाल ली है. भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू को स्थानीय निकाय व पर्यटन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है. गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चा थी कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर तीसरे नंबर पर शपथ ली है. सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से जीते हैं और पहली बार विधायक बने हैं. पूर्व सीएम प्रकाश बादल के भतीजे मनप्रीत बादल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है. वहीं कांग्रेस पार्टी से जीते कई विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इनमें तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह,चरणजीत सिंह चन्नी,साधु सिंह धर्मसोत,अरुणा चौधरी ,रजिया सुल्ताना शामिल है.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.