Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,16 Mar 2017 05:03:21 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - डाककर्मियों का राष्ट्र ब्यापी हड़ताल पलामू में भी देखने को मिला , जहां डालटनगंज मुख्यालय के प्रधान डाक घर के सामने डाककर्मी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं पोस्टमैन व एमटीएस कर्मचारी बैठे हड़ताल पर ,
हड़ताल की वजह से डाकघरों में कामकाज ठप हैं , आपको बता दे की हड़ताल पर बैठे कर्मचारीयो की मांग है की उनका न्यू पेंशन को बन्द कर पुराने पेंशन को शुरू किया जाए , वेतन में बढ़ोतरी की जाए , अनुबन्ध कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इन्ही सब मांगो को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर बैठे है। कर्मचारियों का कहना है की अगर सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती तो हमारी हड़ताल अनिश्चित कालीन के लिए चलता रहेगा।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.