Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,15 Mar 2017 04:03:43 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - कोटा में सिटी बस के संचालन को लेकर पिछले 3 साल से चल रही कवायद पूरी हो गई है निगम के गैराज में खड़ी 32 सिटी बसों को सड़कों पर दौड़ आने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है लेकिन बसों को चलाने में अब अतिथि रोड़ा बन गए हैं सिटी बसें अब अतिथियों के इंतजार में हैं ।
नगर निगम मंत्री के हाथों सिटी बसों का उद्घाटन करवाना चाहती है लेकिन अभी तक किसी मंत्री के आने की तारीख नहीं मिली है। ऐसे में कोटा शहर वासियों को एक बार फिर सिटी बस के चलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा ।क्योंकि बसें खुद ही अब अतिथियों के इंतजार में हैं ।हम आपको बता दें कि कोटा में कांग्रेस शासन के अंतिम वक्त में इन बसों का उद्घाटन हो गया था कुछ दिन बसें चली लेकिन ठीक तरह से संचालन नहीं होने के कारण बसें सड़कों पर नहीं दौड़ सकी और करोड़ों की लागत की यह बसें धूल खा रही थी
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.