Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,09 Mar 2017 11:03:22 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - पलामू के पांकी थाना क्षेत्र स्थित अमानत बराज के पास जांच में पुलिस ने तीन अफीम तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक किलो अफीम बरामद की है। इसके अलावे एक मोबाईल और एक मोटरसाइकल भी जब्त किया है। गिरफ्तार तीनो तस्करो में एक पलामू के तरहसी का और बाकी दो लोग यूपी के बरेली के रहने वाले है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की माने तो ये रिस्तेदारी में यहां आये थे। जिसके माध्यम से यहाँ के अफीम बिक्रेताओं से संपर्क किया। पांकी से सटे चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र से इन्होंने साठ हज़ार रुपये में अफीम की खरीदारी की है। आज से यूपी जाने के लिए ही निकले थे की पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस की माने तो चतरा और पलामू के सीमावर्ती इलाको में अफीम का कारोबार फल-फूल रहा है जिसे ध्वस्त करने में पुलिस महकमा जुटा हुआ है। पिछले साल भी पंजाब ले जाने के दौरान अफीम के साथ तस्करो की गिरफ्तारी हुई थी। अब यूपी के लोगो की गिरफ्तारी से इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले है की यहां से अन्य राज्यो में भी अफीम की सप्लाई की जा रही है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.