Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


यूपी चुनाव: सातवें व अंतिम चरण की 40 सीटों के लिए हो रहा मतदान खत्म, 60.03 प्रतिशत हुई वोटिंग

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,08 Mar 2017 08:03:23 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के 7 जिलों की 40 सीटों के लिए हो रहा सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है। 5 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग मिर्जापुर जिले में होने का अनुमान है। इससे पहले आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरु हो गया। पहली बार मतदाता बने युवा खासे उत्साहित दिखे। अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरुषों से आगे रहीं। 

मतदान केन्द्रों पर विशेष चौकसी
लखनऊ में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की आतंकवादी से कल हुई मुठभेड़ की वजह से मतदान केन्द्रों पर विशेष चौकसी बरती गई।  ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। मतदान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के गृह जिले चन्दौली समेत 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा था। मतदान यूं तो 5 बजे शाम तक चला लेकिन नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर और चन्दौली जिले के कई केन्द्रों पर मतदान 4 बजे ही समाप्त हो गया। 

बनाए गए कुल 14,458 मतदान केंद्र
उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर पहली बार सोनभद्र में विधानसभा की दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में खासतौर पर सुरक्षाबलों को चौकस रहने को कहा गया है।  इस चरण में 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं। कुल 14,458 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में इन 40 सीटों में से 23 सपा के खाते में गई थीं। बसपा को 5, भाजपा को 4, कांग्रेस को 3 और अन्य को 5 सीटें मिली थीं।

इन 7 जिलों में हो रहा अंतिम चरण का मतदान
इस चरण में गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिजार्पुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान चल रहा है। सबसे अधिक 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट सीट से मैदान में हैं जबकि सबसे कम 6 प्रत्याशी केराकत सीट से हैं। चुनाव के आखिरी मुकाम में ‘करो या मरो’ की तर्ज पर राजनीतिक दलों ने प्रचार किया। 7 चरणों में होने वाले चुनाव में इससे पहले 11 ,15 ,19 ,23,27 फरवरी और 4 मार्च को मतदान सम्पन्न हो चुका है। मतगणना 11 मार्च को होगी। अंतिम चरण के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों तक वाराणसी में डटे रहे। उन्होंने रोड शो किया, लोगों से मुलाकात और जनसभाएं की। मोदी ने बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले भैरवनाथ के दर्शन किए।

‘करो या मरो’ की तर्ज पर राजनीतिक दलों ने किया प्रचार
इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी डिम्पल यादव के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने वालों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी इस चरण में जौनपुर में एक जनसभा की। उन्होंने पल्हनी से सपा उम्मीदवार पारस नाथ यादव के समर्थन मेंं सभा को सम्बोधित किया। इससे पहले यादव ने तीसरे चरण के चुनाव में जसवन्तनगर में अपने भाई शिवपाल सिंह यादव और लखनऊ कैंट से चुनाव लडीं छोटी बहू अपर्णा यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया था।



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com