Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,07 Mar 2017 06:03:43 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज के हाजी कालोनी में एटीएस की टीम और संदिग्ध आतंकी के बीच मुठभेड़ जारी है। एटीएस की टीम ने आतंकी को चारों तरफ से घेर लिया है। बचने के लिए आतंकी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। संदिग्ध आतंकी का नाम सैफुल्लाह है जिसे आईएसआई का एजेंट बताया जा रहा है। जिसके पास कई हथियार मौजूद होने की आशंका जाहिर की जा रही है। एटीएस ने कमरे में छिपे आतंकी को बाहर निकालने ने लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
एटीएस ने बताया है कि आतंकी सैफुल्लाह का मध्य प्रदेश ट्रेन ब्लास्ट से तार जुड़ा हुआ है। इंटर्नल इनपुट में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट के बाद इस आतंकी के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही यूपी एटीएस को इस ऑपरेशन को अंजाम देने का आदेश मिला था....!! उधर होशंगाबाद (एमपी) में 5 संदिग्ध भी पकड़े गए हैं। बता दें कि आज सुबह उज्जैन पसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ था।
दलजीत चौधरी एडीजी ने मीडिया को बताया कि हमारे पास संदिग्ध आतंकी के गिरफ्तार करने के इनपुट आ रहे थे। यह लखनऊ का रहने वाला है। टेक्टकल ऑपरेशन चल रहा है। केवल एक व्यक्ति है। अभी इसके लिंक का कोई पता नहीं है। पकड़े जाने के बाद ही सही पता चल सकेगा। हमारा प्रयास है कि इसे जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिस मकान में आतंकी छिपा है उसे उड़ाया जाए या नहीं इसपर विचार किया जा रहा है। मकान के छत से फायरिंग की जा रही है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.