Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,07 Mar 2017 06:03:09 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नई दिल्ली: विश्व महिला दिवस से ठीक पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों पर अपने एक कमेंट से विवादों में घिर गई हैं। मेनका गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा जब आप 16-17 साल के होते हैं तो हार्मोन हो रहे बदलावों के चलते बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थिति में होते हैं। इन हार्मोन परिवर्तनों से आपकी सुरक्षा के लिए, शायद एक लक्ष्मण रेखा जरूरी है। मेनका ने यह जवाब एक लड़की के सवाल पर दिया की क्या लड़कियों के हॉस्टल में भी लड़कों की तरह छूट नहीं होनी चाहिए। मेनका ने जवाब देने के बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की हार्मोनल परिवर्तन लड़कों में भी होते हैं और उनके हॉस्टल से निकलने पर भी समय सीमा लागू होनी चाहिए
इसके आलावा उन्होंने कहा की यदि मैं अपने बेटे या बेटी को कालेज पढऩे भेजती हूं तो मैं बिल्कुल चाहूंगी की वह पूरी तरह सुरक्षित रह सकें जिसके लिए समय सीमा के भीतर बंधन जरूरी है। सोशल मीडिया पर मेनका की बाकी बातों को बिल्कुल नजरअंदाज कर हार्मोनल परिवर्तन वाले कमेंट पर काफी विरोध झेलना पड़ा।
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.