Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,07 Mar 2017 04:03:56 pm | Updated Date: Tue ,07 Mar 2017 04:03:54 pm
समाचार नाऊ ब्यूरो : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को कहा है कि नेता जी ने मुझे राजनीति में नहीं आने दिया, लेकिन हां हम बैकग्राउंड में काम करते रहे. अब मैं राजनीति में आने की इच्छा भी नहीं रखती हूं... उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा प्रतीक यादव राजनीति में आए...
साधना ने कहा कि परिवार में जो कुछ हुआ उसके लिए मैं दुखी हूं लेकिन मुझ पर लगाए गए आरोपों के लिए मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती. मैं ऐसे परिवार में पली-बढ़ी हूं जहां मेरे पिता कहा करते थे कि हमें अपने अच्छे कामों को प्रचारित नहीं करना चाहिए लेकिन अब वक्त बदल गया है...
उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारी पार्टी चुनाव जीते और अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें. चाहे जो भी हो लेकिन किसी को नेताजी का अपमान नहीं करना चाहिए था. उन्होंने ही पार्टी बनायी और उसे बढ़ाया... साधना ने कहा कि अखिलेश को किसने बहकाया मैं नहीं जानती लेकिन वे मेरी और नेताजी की काफी इज्जत करते हैं.शिवपाल पर उन्होंने कहा कि उनका अपमान नहीं करना चाहिए था. उन्होंने पार्टी और नेताजी के लिए काफी कुछ किया है.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.