Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,06 Mar 2017 07:03:51 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - आगरा- बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर शाम आगरा से अपने घर वापस बाइक से लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली मैं पीछे से घुस गई जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार देवनारायण पुत्र मानिक चंद्र उम्र 45 वर्ष निवासी गांव पई थाना चित्राहाट अपनी मोटरसाइकिल से आगरा से अपने गांव लौट रहा था तभी आगरा बाह मार्ग पर धोबई गांव के पास आगे जा रहे ट्रेक्टर ट्रॉली मैं पीछे से युवक की बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर युवक के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.