Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sun ,05 Mar 2017 08:03:41 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - बिहार के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में आई ए एस अधिकारी सुधीर कुमार के हजारीबाग के मतवारी आवास पर पांच सदस्यीय एस आई टी की टीम पहुंची है और घर में शक्ष्य की तलाश में जुटी है | आपको बता दे की लगभग एक सप्ताह पूर्व से ही आई ए एस अधिकारी का आवास हजारीबाग में शुर्खियों में है |
अब देखना दिलचस्प होगा की अधिकारी महोदय के आवास से क्या कुछ एस आई टी के हाथ लगते हैं | आवास पहुंची टीम को लगभग आधे घंटे तक दरवाजा खुलने का इंतज़ार रहा | काफी मशक्कत के बाद हजारीबाग के दंडाधिकारी कुमुद झा ने जब घर वालों पर दबाव बनाया तब जा कर गेट का टाला खोला गया और टीम अन्दर जा पायी
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.