Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान खत्‍म करीब 60 प्रतिशत मतदान

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,04 Mar 2017 06:03:19 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान खत्‍म हो गया है। शाम 5 बजे मतदान खत्‍म होने तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। छठें चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरु हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7 जिलों की 49 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में गोरखपुर और आजमगढ़ मण्डलों में चुनाव हो रहा है।

छठे चरण में भी यादव ने नहीं किया चुनाव प्रचार 
आजमगढ मुलायम सिंह यादव का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है जबकि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ पांचवीं बार लगातार सांसद हैं। पार्टी में हाशिये पर पहुंचा दिए जाने के बावजूद मुलायम सिंह यादव का अभी भी पिछड़े वर्ग खासतौर से यादवों और मुसलमानों में काफी पैठ माना जाता है। छठे चरण में भी यादव ने चुनाव प्रचार नहीं किया है, लेकिन आजमगढ़ उनका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र होने की वजह से इस क्षेत्र में सपा की हार-जीत को सीधे मुलायम सिंह यादव से जोड़कर देखा जा रहा है।

मतदान केन्द्रों पर तड़के से ही चहल पहल शुरु
इसी तरह, गोरखपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में चुनाव योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। योगी गोरखपुर सीट से पांचवीं बार सांसद हैं । उन्हें हिन्दुत्व का कट्टर समर्थक माना जाता है। गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, बस्ती, कुशीनगर और महराजगंज में उनका प्रभाव माना जाता है । ऐसे में उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा की हार-जीत को सीधे योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा से जोडकर देखा जा रहा है। उधर, मतदान केन्द्रों पर तड़के से ही चहल पहल शुरु हो गई थी। कई मतदान केन्द्रों पर तो सात बजने से पहले ही मतदाताओं की कतार लग गई थी । हालांकि, कई सूने भी थे।

छठे चरण में 635 प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य 
कुछ मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने की सूचना थी, लेकिन उन्हें समय रहते ठीक कर लिया गया । मतदान पर कोई फर्क नहीं पड़ा । संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बलो की तैनाती की गई है। छठे चरण में कुल 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। इसमें 20 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है जबकि 25 प्रतिशत करोड प्रत्याशी है। मुख्य चुनाव अधिकारी टी व्यंकटेश ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं । सभी जिलों के पर्याप्त केन्द्रीय बलों की तैनाती की गई है। इस चरण में केन्द्रीय बलों की 700 कंपनियों की तैनाती की गई है।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर
देवरिया के सांसद और केन्द्रीय लघु मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र की प्रतिष्ठा भी दांव पर है क्योंकि उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। इसके अलावा मऊ और गाजीपुर में अंसारी बंधुओं का लिटमस टेस्ट भी होगा। छठे चरण में जेल में बंद दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मऊ विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार मुख्तार अंसारी और नौतनवा से निर्दलीय प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी शामिल हैं। घोसी सीट से मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, पनियरा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव मैदान में है।



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com