Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


उत्तर प्रदेश- छठे चरण के ४९ सीटो पे मतदान- मुलायम, योगी आदित्य नाथ का गढ़

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,04 Mar 2017 08:03:09 am |


समाचार नाऊ ब्यूरो लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शनिवार को छठे चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के छठे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ के अलावा नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. वहीं, मणिपुर में इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, विष्णुपुर और पहाड़ी जिलों छुरचंदपुर एवं कांगपोकपी में लोग मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के छठे चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 72 लाख 86 हजार 327 मतदाता 63 महिलाओं सहित कुल 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे. इसके लिए 10 हजार 820 मतदान केन्द्र तथा 17 हजार 926 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, इनमें से 1186 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है.

वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात और कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गयी थीं. इस चरण में बीजेपी के हिंदुत्ववादी नेता सांसद महंत आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र शामिल हैं.

इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट पर मैदान में हैं, जबकि सबसे कम सात-सात उम्मीदवार आजमगढ़ सदर तथा मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण की मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 2007 माइक्रो ऑब्जर्वर, 1221 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 जोनल मजिस्ट्रेट और 139 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 48 जनरल आब्जर्वर, 12 व्यय प्रेक्षक और पांच पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गयी है.

छठे चरण में होने वाले चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में बसपा छोड़कर भाजपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य (पडरौना), भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही (देवरिया), पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे श्याम बहादुर यादव (फूलपुर पवई), सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (फेफना) और नारद राय (बलिया सदर) शामिल हैं.

इसके अलावा, मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके बेटे अब्बास अंसारी (घोसी) की परीक्षा भी इसी चरण में होगी. प्रदेश का विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com