Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,03 Mar 2017 05:03:25 pm |
अलीगढ़:उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में सुबह ट्रक और मिनी बस की भिडंत में 5 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए।
दर्दनाक हादसे में 5 की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार अलीगढ़ से एक मिनी बस सवारियों को लेकर आगरा जा रही थी। इस बीच मुकुन्दपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिडंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 25 घायल हो गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.