Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,03 Mar 2017 05:03:15 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शेरगढ़ से नौरंगदेसर के बीच 24 सवारियों से लदी एक जीप हनुमागढ़ की तरफ आ रही थी कि तभी सवारियों से ओवरलोड जीप का बैलेंस बिगड़ गया और जीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जीप और ट्रक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा रावतसर-हनुमानगढ मेगा राजमार्ग पर हुआ। शव अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों में से 11 की पहचान सुभाष(21), राजपाल(20), सुरेन्द्र (21), भीमसेन(24), जुलेखा(26), तुलसुम(10), इंद्रराज(35), मांगी लाल(21), फिरोजबानो(20), जुबेहक(35) और राजेंद्र 45 के रूप में हुई है। शेष मृतकों की पहचान किए जाने के प्रयास जारी हैं।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.