Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


मोदी ने अखिलेश-राहुल पर बोला हमला, बताए भ्रष्‍टाचार के चार प्रकार

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,03 Mar 2017 03:03:19 pm |


मिर्जापुर: मिर्जापुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधियों पर एक-एक करके वार किया. उन्होंने सबसे पहले समाजवादी पार्टी को आडे हाथ लेते हुए कहा कि अखिलेश मुझे भी काम बताते रहते हैं. अच्छी बात है. मुख्यमंत्री हैं. मैं यहां से सांसद हूं तो उनका हक बनता है, मुझे काम बताने का और अगर मुख्यमंत्री कोई काम बताये तो मुझे करना भी चाहिए... उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों को 11 मार्च को करंट लगने वाला है. यह करंट जनता की ताकत के तार और उर्जा से लगेगा. फिर एक बार अखिलेश पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तार होते हैं लेकिन उनमें बिजली नहीं होती है. उत्तर प्रदेश  का चुनाव सपा, बसपा और कांग्रेस से मुक्ति का उत्सव है. 

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अगर अलग देश होता तो, जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा पांचवां देश होता. अगर प्रदेश समृद्ध हो जाए तो, देश खुद ही आगे बढ़ जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव, 'युवाओं को रोजगार, बहन-बेटियों की सुरक्षा' पर है. उत्तर प्रदेश में 'सबका साथ सबका विकास' मंत्र को लेकर चलना है.

मिर्जापुर की समस्याओं का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 13 साल पहले यहां पुल निर्माण का आधारशिला रखे थे, लेकिन अभी तक नहीं बना,ये काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं. जो अपने पिता की बातों को पूरा नहीं करता हो, वो जनता का काम क्या करेंगे? अखिलेश जी का 'काम बोलता है' या मिर्जापुर का पत्थर बोलता है. मायावती पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बहन जी मिर्जापुर की पत्थरों में आज भी खड़ी हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि मिर्जापुर से पत्थर पिछली दरवाजों से ले गए, लेकिन जांच के दौरान राजस्थान का नाम दिया गया. जिनको मिर्जापुर के पत्थरों से नफरत हो, उनको क्या आप वोट देंगे? अगर यहां पत्थरों से पुल बना दिया होता, तो अच्छा पुल बन गया होता, लेकिन अखिलेश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया. यही पुल अगर सैफई में बनना होता तो, 13 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता. उन्होंने कहा कि यहां की एक भी सीट पर इन लोगों की जीत नहीं होनी चाहिए, ताकि इन्हें पता चले उपेक्षा करने का परिणाम क्या होता है?

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि खाट सभा से वहां के लोगों ने खाट उठा कर ले गए, क्योंकि उन्हें मालूम था खाट उन्हीं की है. खटिया हो या कटिया, आप तो यहां से जाने वाले है, जनता ने मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि 11 मार्च को जनता ने तार बिछा रखी है, उससे सपा-बसपा और कांग्रेस को करंट लगने वाली है.

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की वजह से यहां के युवा बेरोजगार हैं. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई, लेकिन यहां की सरकार नहीं सुधरी. यूपी में हर चीज का रेट तय है, यहां भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुस गया है. भ्रष्‍टाचार को लेकर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चार प्रकार के भ्रष्टाचार यूपी में हैं...नजराना, सुकराना, हकराना और जबराना...

नजराना- काम कराने के पहले 

सुकराना- काम होने के बाद 

हकराना- फाइल भी आगे नहीं बढ़ेगी

जबराना- काम भी नहीं, करना भी नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि यहां सब कुछ होते हुए भी सरकार की नीयत खराब होने की वजह से यहां से रोजी-रोटी कमाने के लिए लोग पश्चिम की तरफ जाते हैं. पूर्वांचल की धरती उपजाऊ है, यहां के किसान मेहनती हैं, लेकिन यहां की सरकार ने इनकी परवाह नहीं की. मैंने 2022 तक किसानों की आमदनी को डबल करने की ठानी है, इसलिए हमने बीज से बाजार तक के लिए रोडमैप बनाया है. उन्होंने कहा कि हमने सॉइल हेल्थ कार्ड निकाला, इससे किसानों की भूमि की जांचकर के बताया जाएगा. किसान को अगर समय पर पानी मिल जाए तो वो जमीन से सोना पैदा कर सकता है। मैंने खेतों तक पानी पहुंचाने का बड़ा अभियान चलाया है.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com