Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,27 Feb 2017 09:02:23 am |
बिहार को बढाने के मिशन में जुटी सरकार वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट से देगी सूबे के विकास का विजन-
7 निश्चय पर फोकस पुरानी योजनओं को पूरा करने पर होगा जोर- कृषि और युवा केन्द्र में
समाचार नाऊ ब्यूरो - बिहार केा आगे बढाने में जुटे नीतीश कुमार का बजट आज पेश होगा... 17-18 के बजट से बिहार के विकास की नई नीव पडेंगी... हांलांकि अभी तक यह तय हो चुका है कि बिहार का बजट मुख्यमंत्री के सात निश्चय को पूरा करने की योजना के आस पास ही घूमेगा। बात बजट के आकार की करें तो पिछले साल की तुलना में इस साल का बजट 17 प्रतिशत ज्यादा है। एक नजर में आप को दिखाते हैं बिहार के बजट का
1. बिहार का बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 17 प्रतिशत ज्यादा है
2. इस वर्ष के लिए वित मंत्री कुल 1.66 लाख करेाड का बजट पेश करेंगे
3. वित्तीय वर्ष 16-17 के बजट का आकार 1.44 लाख करोड रहा है
4. इस बजट में कुल 17 फीसदी की बढोत्तरी हुई है
5. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 80 हजार करोड योजना मद में होगा
6. वित्तीय वर्ष 2017-18 में 86 हजार करोड गैर योजना मद में खर्च होगा
7. जीएसडीपी ग्रोथ को बढाने पर भी जोर है
8. कर्मचारियों को इसी साल से सातवे वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा
9. सातवें वेतन आयोग के लिए वेतनमान को लेकर 9.50 करेाड का अतिरिक्त प्रावधान बजट में किया गया है
10. बजट में स्वास्थ, शिक्षा, बिजली, सडक , कृषि के साथ कौशल और युवा विकास पर जोर है।
बिहार के बजट में मुख्मयंत्री के 7 निश्चय को पूरा करने में बिहार के वित्तमंत्री अब्दुलवारी सिंददी ने परे बजट का खाका तैयार किया है जिससे बिहार को नई विकास की उंचाई दी जा सकें
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.