Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sun ,26 Feb 2017 09:02:31 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने ही घर और पार्टी की ओर से अपना नाम उछाले जाने के विवाद के बीच आज खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने सफाई पेश की.उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि इस प्रकरण को लेकर वे बेहद आहत है.उन्होंने कहाकि नीतीश चाचा ही इस पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति है.उनके अंदर काम करना ही उनके लिए बड़ा मौका है. उपमुख्यमंत्री ने कहाकि कुछ लोग इस तरह का बयान देकर महागठबंधन के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे है.ये बाते आज उपमुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में आयोजित संत रविदास सम्मलेन में कही.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.