Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


 पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों थम गया चुनाव प्रचार

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,25 Feb 2017 08:02:01 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 51 सीटों पर राज्य विधानसभा के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम गया।  पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जायेंगे। इस चरण में समाजवादी पार्टी(सपा)-कांग्रेस गठबंधन का लिटमस टेस्ट होगा जहां पर दोनों पार्टियों का 80 प्रतिशत सीटों पर कब्जा है। इस चरण में जिन प्रमुख जिलों में मतदान होना है उसमें कांग्रेस का गढ़ अमेठी, सुलतानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर और बहराइच शामिल है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चरण में बस्ती, बहराइच और गोंडा समेत तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोडी। इस चरण में अंबेडकरनगर जिले के आलापुर (सु0) सीट से बसपा प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने से चुनाव निरस्त कर दिया गया है। अब वहां पर आगामी नौ मार्च को मतदान होगा। 

सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमेठी और गौरीगंज विधानसभा सीटों पर आमने-सामने होने से दोनो पार्टियां दुविधा में हैं। कांग्रेस ने 11 जिलों में से सात जिलों में कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है जिसमें फैजाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती और बहराइच जिले शामिल हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, सपा अध्यक्ष एवं प्रदेेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कई केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित किया।   इस चरण के चुनाव में सभी की निगाहें अमेठी विधानसभा सीट पर लगी हैं जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भाजपा से और दूसरी पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं जबकि सपा सरकार के विवादित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है। 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com