Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,23 Feb 2017 04:02:26 pm |
Report By Nityam Srivastava
समाचार नाऊ ब्यूरो बहराइच - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच और श्रावस्ती की नौ विधानसभाओं की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए सपा पर सीधा हमला किया, साथ ही गुजरात के गधों पर अखिलेश के कमेंट पर रिएक्शन किया,,,,,,। पीएम ने कहा, अखिलेशजी! बेचारे गधे से घबराते क्यों हो? वह तो कई सौ किलोमीटर दूर है। गधे से भी प्रेरणा ली जा सकती है। वह अपने मालिक के प्रति वफादार होता है। पीठ पर चूना हो या चीनी, वह भेदभाव नहीं करता। काम करता जाता है। सवा सौ करोड़ देशवासी मेरे मालिक हैं। मैं गधे से भी प्रेरणा लेता हूं। बिना छुट्टी काम करता हूं। ये नफरत का भाव आपको शोभा नहीं देता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, हम सब लोकतंत्र में सरकार बनाते हैं। जब सरकार बनती है तो नेताओं के वायदे, इरादे और जनता के सपने होते हैं। लेकिन 5 साल में सबको हिसाब देना होता है। चुनाव पूरा होने को आया है। लेकिन मैं हैरान हूं कि यूपी सरकार के मंत्री जनता को हिसाब नहीं दे रहे हैं। मोदी ने एक किस्से के जरिये यूपी के विकास की तस्वीर पेश की, बोले एक गांव में एक कुनबा था, जिसके पास कारोबार था। वो कार ऐसी थी, जिसके हॉर्न के सिवाय सबकुछ बजता था। इनकी भी सरकार ऐसी है जिसका काम नहीं कारनामा बोलता है।
मोदी ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि दिल बड़ा करके समझौता किया है, लेकिन दिल बड़ा नहीं कड़ा करके समझौता हुआ है। कांग्रेस तो डूबी आपको भी ले डूबी सनम। 27 साल तक यूपी बेहाल करने वाले और 27 साल यूपी बेहाल कहने वाले दोनों मिल गए हैं। अब यूपी का हाल क्या होगा? उन्होंने कहा, मोदी पर हमला करो चलेगा। अखिलेश जी ने तो गधे को भी नहीं छोड़ा। बेचारे अखिलेश गधे से भी डर गए। आपकी जातिवादी मानसिकता जानवरों में भी देखने लगी। आपकी सरकार इतनी एफिशिएंट है कि अगर किसी की भैंस खो जाए तो पूरी सरकार लग जाती है। लेकिन अखिलेश जी गधा भी प्रेरणा देता है। गधा कितना भी थका हुआ हो, लेकिन अगर मालिक काम लेता है तो वो पूरा करके देता है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.