Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए मैदान में हैं हम , अन्य पार्टियां यह सोच रहीं है कि कैसे इज्जत बचायें- नरेंद्र मोदी

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,20 Feb 2017 07:02:16 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो - फूलपुर (इलाहाबाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर यह बात मजबूती के साथ कही कि हम चुनाव में जीतकर मजबूत सरकार बनायेंगे. उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव में मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए मैदान में हैं, जबकि अन्य पार्टियां यह सोच रहीं है कि कैसे इज्जत बचायें.उन्होंने अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हमने आज तक ऐसी सरकार नहीं देखी, जो जनता के बारे में सोचती ही ना हो. अखिलेश सरकार बोलती है कि हमारा काम बोलता है, जबकि सच्चाई यह है कि उनके कारनामे बोलते हैं, अगर ऐसा ना होता तो इलाहाबाद हाईकोर्ट को क्यों बोलना पड़ता. आखिर क्यों कोर्ट को फटकार लगानी पड़ रही है. 

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर मोदी ने कहा कि यह अवसरवादी गठबंधन है. जो कांग्रेस यह कह रही थी कि 27 साल से यूपी बेहाल है, वही आज बेहाल करने वालों के साथ है. उन्होंने कहा कि आज बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले साथ हैं.मोदी ने कहा कि इलाहाबाद को प्रधानमंत्रियों की धरती माना जाता है, लेकिन आज स्थिति यह है कि यूपी किसी 

भी जगह नंबर वन नहीं है. प्रदेश विकास के किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं है. यूपी अगर आगे है, तो अपराधीकरण में है, अत्याचार में है, भाई-भतीजावाद में है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश के लोगों का मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने मेरे कहने से गैस की सब्सिडी छोड़ दी. प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में देशवासियों से कहा था कि आप एक समय का खाना छोड़ दें, तो लोगों ने छोड़ दिया था, आज वही हिम्मत मैंने दिखायी है. 

उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के बारे में 70 साल से सोचा नहीं गया है, तभी तो आज तक हमारे देश में गरीबों को शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है. यह स्थिति बहुत खराब है.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com