Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


इंद्रपूरी जलाशय तथा चेनारी में दुर्गावति जलाशय परियोजना से बदलेगा रोहतास - नीतीश कुमार

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,14 Feb 2017 08:02:47 pm | Updated Date: Tue ,14 Feb 2017 08:02:31 pm


समाचार नाऊ ब्यूरो - आज रोहतास में सीएम नीतीश कुमार ने नौहट्टा के मटियाव में इंद्रपूरी जलाशय परियोजना तथा चेनारी में दर्गावति जलाशय परियोजना का निरीक्षण व समिक्षा किया तथा इस दौरान सिंचाई की संभावनाओ का निरिक्षण किया। मटियाव में प्रस्तावित कदवन के पास सोन नदी पर जलाशय बनाने की संभावनाये तलासे गये वही चेनारी में दुर्गावति जलाशय परियोजना का निरिक्षण किया । बाद में विभागिये अधिकारियो के साथ बैठक भी की। सी.एम ने दुर्गावति जलाशय के बितरणी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। सी.एम के साथ जल संसाधन मंत्री ललन सिंह, उधोग मंत्री जय कुमार सिंह तथा उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव के अलावे कई विभागो के प्रधान सचिव भी मौजूद हुए।

 चालीस वर्षो से यह मामला लटकी हैi 

 बताते चले कि राजीव गाँधी के प्रधान मंत्रित्वकाल में इस योजना को स्वीकृति मिली थी | 1989 में यहाँ के सांसद राम अवधेश सिंह ने इसके लिए लम्बा संघर्ष किया | जदयू के प्रदेश अध्यक्ष्‍  वशिष्‍ठ  नारायण सिंह ने भी इसके निर्माण की मांग को ले आरा से इन्द्रपुरी तक मांग को ले पदयात्रा किया था | 1990 के 12 जनवरी को उस समय के मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्र ने पलामू जिले के कदवन गाँव में इस योजना का शिलान्यास भी कर दिया था | हालाकि पहले इसके शिलान्यास की तैयारी इस अनुमंडल के नौहट्टा के मठियाव गाँव में किया गया था | वहा हेलीपैड भी बनाया गया था |  इसके प्रारंभिक कार्य हेतु केंद्र सरकार से 30 करोड रूपये भी मिले थे i जलाशय के दोनो ओर  यानि पलामू व इन्द्रपुरी में उस समय इसके कार्यालय भी खुले थे | अब वह कार्यालय भी कब का बंद हो चुके है |

नाम बदले पर कार्य प्रगति चीटीं चाल रही है i 

वर्ष 2000 में बिहार राज्य के पुनर्गठन के बाद कदवन जलाशय का नाम बदलकर इन्द्रपुरी जलाशय कर दिया गया | लेकिन काम धीमी हो गई | इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बांध की उचाई 173 फिट करने पर आपति जताई | कहा की इस बांध की इतनी उचाई होने से डूब क्षेत्र बढेगा | दो दर्जन से अधिक गाँव डूब जायेगे | ओबरा थर्मल पॉवर का उत्पादन प्रभावित होगा | राजद के शासन कल में  बिभाग ने इस परियोजना का नोडल एजेंसी बिहार जल परियोजना को बनाया | बिभाग का  टेंडर भी जिंदल पावर व अन्य से चर्चा भी हुए |लेकिन उत्तरप्रदेश की आपतियो के अनुसार कंटूर सर्वे नहीं होने के कारण मामला ठंढे बस्ते में पड़ गया | बिभाग ने सर्वे आफ इंडिया को कंटूर सर्वे हेतु 2007-08 में 40 लाख 75 हजार 705 रूपये का भुगतान भी कर दिया गया था | 2010 में सर्वे आफ इंडिया पूर्वी , लखनऊ के टीम ने सर्वे प्रारंभ किया | बिभागीय लापरवाही के कारण सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने में काफी बिलम्ब हुआ |

केंद्र सरकार की पहल पर  राज्य सरकार जगी i 

केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने के बाद केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ,सांसद लाल मुनि चौबे ,छेदी पासवान व आर.के सिंह ने संसद व पीएम के समक्ष इस मुद्दे को उठाया उसके बाद राज्य सरकार भी सक्रिय हुई |

राज्य सरकार ने पहल प्रारंभ किया

जल संसाधन बिभाग के संयुक्त सचिव ने हाल ही मे मुख्य अभियता को पत्र लिख गत 06 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग की बैठक में लिए गए की जानकारी के साथ निर्देश  भी दिया है | बताया गया है उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार इंद्रपूरी जलाशय के फुल रिजरवायर लेवल  (ऍफ़ लेवल (एम् डब्लू एल ) 171 मीटर  रखने पर सहमती प्राप्त दी है | 

बहरहाल नितीश कुमार के आगमन व निरीक्षण से इस छेत्र के किसानो के दिन बहुरने की सम्भावना है i इस बाँध के निर्माण से करीब नौ जिलो मे हरियाली ही हरियाली नजर आयेगी i 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com