Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


उत्तर प्रदेश के पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों 63 फीसदी वोटिंग हुई.

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,11 Feb 2017 08:02:27 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण में पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर आज छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक औसतन करीब 60 प्रतिशत से अधिक वोट पडे. निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार पहले चरण में मतदाताओं ने काफी जोश-ओ-खरोश से मतदान किया. चुनाव आयोग के अनुसार यूपी के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग हुई.

पहले चरण में 2,96,906 उपद्रवियों की पहचान की गई और कार्रवाई की गई. चुनाव आयोग ने बताया कि पहले फेज के चुनाव में 19.56 करोड़ रुपये नकद, 4.44 लाख लीटर शराब करीब 14 करोड़ के, ड्रग करीब 96.93 लाख रुपये मूल्‍य के, 14 करोड़ के सोना और चांदी जब्त किये गये.

 

शाम पांच बजे तक मतदान के लिये मतदान केंद्र में पहुंचने की समयसीमा खत्म होने तक औसतन 60 प्रतिशत से अधिक वोट पड चुके थे. चूंकि अभी कतार में खडे लोगों को वोट डालना बाकी है, लिहाजा यह प्रतिशत बढने की सम्भावना है. आयोग के निर्देशों के अनुसार जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में उपस्थित हो जाएंगे, उन्हें वोट डालने दिया जाएगा.

पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों की 73 सीटों पर मतदान हुआ. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयीं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61.04 प्रतिशत मतदान हुआ था.

 

पहले चरण में विभिन्न पार्टियों के कई छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर थी. नोएडा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, कैराना सीट से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका, मथुरा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, सरधना सीट से भाजपा के विवादास्पद विधायक संगीत सोम तथा थाना भवन सीट से सुरेश राणा समेत कुल 839 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया.

 

मतदान के दौरान कुछ जगहों से झडपें होने की खबरें मिली हैं. बागपत से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शहर की बाघू कालोनी में दो समुदायों के बीच एक समुदाय को मतदान से रोकने की कोशिश किये जाने तथा मतदान पर्चियां छीने जाने पर आपस में पथराव तथा मारपीट हुई. इस घटना में 10 लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बागपत के ही जिले के बडौत स्थित लोयन गांव में बूथ संख्या 35 पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)  के कार्यकर्ताओं ने दलित मतदाताओं को रोका और उनकी मतदान पर्ची फाड दी. इस मामले में तीन रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

 

मेरठ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को फरीदपुर गांव स्थित मतदान केंद्र के पास पिस्टल ले जाने पर हिरासत में लिया गया. मेरठ में ही मंत्री शाहिद मंजूर के काफिले पर बसपा समर्थकों द्वारा पथराव किये जाने की खबर है. इसके अलावा कुछ अन्य मतदान केंद्रों पर भी हंगामे की खबरें हैं.

 

शामली में कुछ दबंगों द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने की सूचना मिली है. पहले चरण के चुनाव में एक करोड 17 लाख महिलाओं समेत कुल दो करोड 60 लाख 17 हजार 81 मतदाता वोट डाल सकते थे. मतदान के लिये 14 हजार 514 केंद्र तथा 26 हजार 823 मतदान स्थल बनाये गये थे. स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिये 826 कम्पनी केंद्रीय बल तथा पुलिस के 8011 उपनिरीक्षक, 4823 मुख्य आरक्षी तथा 60 हजार 289 आरक्षियों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा 2268 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 285 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 429 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये थे. उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com