Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sun ,05 Feb 2017 12:02:32 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - निश्चय यात्रा के दौरान पालीगंज के सिगोड़ी गांव पहुंचे सीएम ने ढेर सारे वादे किये। साथ ही चुनाव के वक्त जनता से जो सात निश्चय की बात कही गई थी उसका भी सीएम ने पूरा ब्यौरा दिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जहाँ सरकार के कामों का बखान किया वहीँ नशामुक्त बिहार के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भी पुरे देश में शराबबंदी करनी चाहिए तभी उनके असली ५६ इंच का सीना पता चल पायेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र से विशेष राज्य का दर्ज नहीं मिलना बिहार के साथ धोखा है पर बिहार अपने दम पर विकास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने आम बजट को भी एक छलावा बताया। वहीँ सीएम ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में ना सही कम से कम भाजपा शाषित राज्यों में तो शराबबंदी कराये। उन्होंने विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार का तेजी से विकास हो रहा है।
वहीँ सिगोड़ी की जनता को कई तोहफे भी दिए गए। सीएम ने दूसरी बार घोषणा की कि सिगोड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र को ६ बेड का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा। वहीँ उन्होंने सिगोड़ी में प्लस टू हाई स्कूल खोले जाने की भी घोषणा की। उन्होंने सिगोड़ी के लोगों से अपील की कि पंचायत को खुले में सौच से मुक्त कराये तो सरकार प्रमुख प्राथमिकता देकर इस पंचायत में प्लस टू है स्कूल बनाएगी। साथ ही सिगोड़ी को प्रखंड बनाये जाने की मांग पर कहा कि प्रखंड के लिए कमिटी बनाई गई है जल्द ही इसपर कोई फैसला लिया जायेगा। सीएम ने सिगोड़ी के बुनकरों के विकास की भी बात कही। इससे पहले सीएम ने रिमोट से पालीगंज में २२ योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया ,जिसमे सामुदायिक भवन ,तीन सरकारी विद्यालय और ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। वहीँ आईटीआई और लिंक सड़क सहित कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.