Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,03 Feb 2017 01:02:22 pm |
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला अदालत ने एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की कैद की सजा सुनाई है।
जिला और सत्र न्यायाधीश मृत्युन्जय सिंह ने गुरुवार शाम दुष्कर्म के इस मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी सन्तोष यादव (35) को सात वर्ष की सजा से दण्डित किया है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 29 जून 2016 को पीड़ित आदिवासी महिला अपने घर से अकेले अपने मायके जा रही थी। तभी आरोपी ने जंगल में उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
महिला द्वारा शिकायत करने पर अनुसूचित जाति कल्याण थाना द्वारा अपराध दर्ज कर कोर्ट में आरोपपत्र पेश किया गया, जहां कोर्ट ने मामले को प्रामाणिक मान कर आरोपी को सजा सुना कर जेल भेज दिया।
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.